पंजाब में और सख्त होगी कानून-व्यवस्था, DGP ने उच्च पुलिस अधिकारियों को आवंटित किए जिले

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 09:14 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी आला पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था के मामले पर उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद अब राज्य के स्पैशल डी.जी.पी., ए.डी.जी.पी. तथा आई.जी. रैंक के अधिकारियों को जिले आवंटित कर दिए हैं।

डी.जी.पी. द्वारा आबंटित किए गए जिलों के अनुसार स्पैशल डी.जी.पी. गुरप्रीत दियो को सी.पी. लुधियाना, ईश्वर सिंह को पटियाला, जतिंद्र कुमार जैन को बठिंडा, एस.के. अस्थाना को फतेहगढ़ साहिब, शशि प्रभा त्रिवेदी को बरनाला, ए.डी.जी.पी. (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला को एस.ए.एस. नगर, ए.डी.जी.पी. डा. नरेश अरोड़ा को गुरदासपुर, एस.एस. श्रीवास्तव को मालेरकोटला, अमरदीप सिंह राय को होशियारपुर, एम.एस. फारूखी को सी.पी. जालंधर, जी. नागेश्वर राव को सी.पी. अमृतसर, नौनिहाल सिंह को कपूरथला, अरुणपाल सिंह को लुधियाना देहाती, आर.के. जायसवाल को जालंधर देहाती, गुरिंद्र सिंह ढिल्लों को खन्ना, मोहनीश चावला को अमृतसर ग्रामीण, एस.पी.एस. परमार को मानसा, आई.जी. गौतम चीमा को मोगा, मुखविंद्र सिंह छीना को संगरूर, शिवी कुमार वर्मा को श्रीमुक्तसर साहिब, कौस्तुभ शर्मा को एस.बी.एस. नगर, गुरशरण सिंह संधू को तरनतारन, बाबू लाल मीणा को बटाला, बलजोत सिंह राठौर को पठानकोट, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को रूपनगर, डी.आई.जी. इंद्रबीर सिंह को फाजिल्का, राकेश कुमार कौशल को फरीदकोट तथा रंजीत सिंह को फिरोजपुर जिलों में प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को अप्रैल के पहले सप्ताह तक एक्शन टेकन रिपोर्ट डी.जी.पी. को सौंपने के लिए कहा गया है। 

डी.जी.पी. गौरव यादव ने अपने आदेशों में कहा कि पुलिस थानों में 50 प्रतिशत पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए, पुलिस थानों में नौजवान पुलिस कर्मचारियों की नियुक्तियां होनी चाहिएं। इसी तरह से कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को कम किया जाना चाहिए। एम.टी. सैक्शन व पुलिस स्टोरों का ऑडिट होना चाहिए। हर महीने 2 परेडों का आयोजन किया जाए तथा साथ ही एंटी रायट्स ड्रिल्स का आयोजन किया जाना चाहिए। यह यकीनी बनाया जाए कि 31 मार्च 2023 तक वार्षिक फायरिंग अभ्यास को पूरा किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News