Jalandhar में फिर बदली पटाखा मार्केट की जगह, जानें अब कहां मिलेंगे पटाखे

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 05:17 PM (IST)

जालंधर: जालंधरवासियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर ने पटाखा मार्केट के लिए NOC जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अब जालंधर के बर्ल्टन पार्क में पटाखा बाजार नहीं लगेगा। इस बार पटाखा मार्केट नए स्थान बेअंत सिंह पार्क, औद्योगिक फोकल प्वाइंट के लिए NOC जारी कर दी है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, पटाखा बाजार के लिए नए स्थान यानी कि बेअंत सिंह पार्क, औद्योगिक फोकल पॉइंट, के लिए जालंधर नगर निगम द्वारा जारी NOC के मद्देनजर, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर, जालंधर को नीति और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

नगर निगम की पहली NOC के अनुसार, जालंधर में दो 2 अलग-अलग जगहों पर पटाखा बाजार लगाने के लिए जगह तय की गई थी। अब, नगर निगम ने नए स्थान, बेअंत सिंह पार्क, औद्योगिक फोकल पॉइंट, के लिए NOC जारी कर दी है। इसके अनुसार, डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पंजाब सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को पंजाब नीति में उल्लिखित निर्देशों और विस्फोटक अधिनियम एवं नियम 2008 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आपको बता दें कि, इससे पहले पटाखा मार्केट लम्मा पिंड चौक स्थित चारा मंडी और नकोदर रोड पर खालसा स्कूल में लगाने का फैसला लिया गया था, लेकिन ट्रैफिक और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों जगहों की NOC रद्द कर दी गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News