‘तेरे यार नू दब्बन नू फिरदे आ पर दबदा कित्थे आ’...गीत ने दिया भगवंत को बड़ा लाभ

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 03:13 PM (IST)

संगरूर/शेरपुर(सिंगला): लोकसभा हलका संगरूर से आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने दूसरी बार सांसद बनकर इतिहास रच दिया है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों, अकाली-भाजपा के उम्मीदवार परमिन्दर सिंह ढींडसा, अकाली दल (अ) के प्रधान और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान और पी.डी.ए. के उम्मीदवार जस्सी जसराज समेत 25 उम्मीदवारों के साथ था परन्तु भगवंत मान ने 1,07,679 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को हराकर शानदार जीत प्राप्त करते दूसरी बार लोकसभा हलका संगरूर से सांसद बन कर इतिहास रच दिया है। ई.वी.एम. के नतीजे अनुसार भगवंत मान को 4,01,701 वोटें, केवल सिंह ढिल्लों को 2,94,022 वोटें, परमिन्दर सिंह ढींडसा को 2,56,366 वोटें और सिमरनजीत सिंह मान को 49,897 वोटें प्राप्त हुई।
Related image
गीत ने दिया बड़ा लाभ
इस बार भगवंत मान को चुनाव प्रचार समय ‘तेरे यार नू दब्बन नू फिरदे आ पर दबदा कित्थे आ’ गीत ने बड़ा लाभ दिया क्योंकि नौजवानों की जुबान पर यह गीत इस कदर छा गया कि चुनाव प्रचार दौरान हर जगह पर यह गीत ही बजता दिखाई दिया। यह बात भी जिक्रयोग्य है कि 2014 के मतदान में गीत ‘असी जित्तांगे जरूर, जारी जंग रखना’ ने भगवंत मान की चुनावी लहर को शिखरों पर रखा था। आज जब देश भगत कालेज बरड़वाल में जीत के रुझान आने शुरू हुए तो फिर से ‘तेरे यार नू दब्बन नू फिरदे आ पर दबदा कित्थे आ’ गीत लगा कर भगवंत मान के लाखों समर्थकों ने नाच-नाच कर जश्न मनाए।
Related image
जीत मेरी नहीं लोगों की हुई
‘पंजाब केसरी’ के साथ बातचीत करते हुए दूसरी बार जीते सांसद भगवंत मान प्रधान आम आदमी पार्टी पंजाब ने कहा कि जीत मेरी नहीं लोगों की हुई है, जश्न भी लोग मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले उन्होंने लोकसभा में लोगों की बात की है, उसी तरह वह अब भी लोकसभा में जाकर लोगों की बात करेंगे। सेहत, शिक्षा, स्कूलों की नुहार बदलने के लिए यत्न किए जाएंगे और किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और आम लोगों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
Image result for भगवंत मान चुनाव प्रचार
जीतने के बाद पहुंचे मस्तुआना साहिब
जब भगवंत मान एक लाख वोटों से आगे जा रहे थे तो आखिरी नतीजे आने से पहले अपने लाखों की संख्या में नौजवान समर्थकों के साथ बड़े काफिले के रूप में धूरी से श्री मस्तुआना साहिब में वाहेगुरु का शुकराना करने के लिए रवाना हुए, जहां वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का शुकराना करते श्री मस्तुआना साहिब में नतमस्तक हुए। मां का लिया आशीर्वादभगवंत मान ने श्री मस्तुआना साहिब में माथा टेकने उपरांत अपना काफिला पैतृक गांव सतोज के लिए रवाना कर दिया, जहां उन्होंने अपनी मां हरपाल कौर के चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां की तरफ से भगवंत मान को दूसरी बार सांसद बनने पर मुबारकबाद दी गई और इसी तरह लोगों का मान बन कर सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
Image result for lok sabha election campaign bhagwant mann
केवल सिंह ढिल्लों के चुनाव हार जाने से शहर वासियों में छाई मायूसी
पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के चुनाव हार जाने कारण कांग्रेसी वर्करों व शहर वासियों में भारी मायूसी छाई हुई है। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार केवल सिंह ढिल्लों चुनाव जीत जाएंगे व बरनाला-संगरूर जिलों में विकास के कार्य करवाएंगे। केवल सिंह ढिल्लों ने वोटरों का धन्यवाद करते कहा कि चाहे वह चुनाव हार गए हैं परंतु दोनों जिलों में विकास के कार्य करवाने के लिए वह पहल देंगे। भगवंत सिंह मान चाहे लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं परंतु पिछली बार से उनका मार्जन घटा है। पहले वह 2 लाख के करीब वोटों के अंतर से जीते थे जबकि इस बार वह 9 लाख 618 के अंतर से जीते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News