CWG 2022: ब्रॉन्ज जीतने वाले लवप्रीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मनाया जश्न, परिवार ने ढोल की थाप पर डाला भंगड़ा

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 04:14 PM (IST)

राजसांसीः राष्ट्रमंडल खेल-2022 में पुरुषों की वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने वाले अमृतसर के गांव बल सचंदर निवासी लवप्रीत सिंह के घर में शादी जैसा माहौल बना हुआ है। परिवार को गांव की समूह पंचायत व हरेक पार्टी के राजनीतिक नेता बधाई देने पहुंचे हुए हैं। परिवार ने लड्डू बांटकर व डी.जे. पर भंगड़ा डाल कर खुशी का इजहार किया। कांस्य मैडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह को गुरु नगरी का लवली ब्वॉय कहा जाए तो कोई गलती नहीं होगी। वहीं मेडल जीतने के बाद लवप्रीत ने मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए उनके ही अंदाज में थाई पर हाथ मारते हुए जश्न मनाया। 

PunjabKesari

 गरीब परिवार से संबंध रखता हैं लवप्रीत 
लवप्रीत सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता हैं। उनके पिता कृपाल सिंह पेशे से दर्जी हैं। मां सुखविंदर कौर गृहिणी हैं। लवप्रीत सिंह का जन्म 30 सितंबर 1997 को बल सचंदर गांव में हुआ था। कृपाल सिंह ने कहा कि उनके बेटे ने डी. ए.वी. स्कूल से 12वीं पास करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2017 में इंडियन नैवी में बतौर सिपाही भर्ती हो गया। बाद में इंडियन नेवी द्वारा खेलता रहा, जिससे आज अकाल पुरख वाहेगुरु के कृपा व गांववासियों व परिवार की आशीशें से देशय़ के लिए मैडल हासिल किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News