लुधियाना में नहीं थम रहा कोरोना का कहर: 11 की मौत, इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 09:24 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : कोरोना के चल रहे प्रकोप के कारण इससे होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज स्थानीय अस्पतालों में 11 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 932 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि जिन 11 मरीजों की आज मौत हुई है, उनमें से 8 जिले के रहने वाले थे जबकि शेष तीन में से एक बरनाला एक कपूरथला तथा एक जालंधर का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि 932 पॉजिटिव मरीजों में से 836 जिले के रहने वाले थे जबकि 96  पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 104414 हो गई है और मृतक मरीजों की संख्या 2178 पहुंच गया है। जिले के अलावा बहरी मरीजों की संख्या 13637 हो गई है। इनमें से 1089 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में अस्पतालों में 375 मरीज उपचाराधीन हैं। 25 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर लगाया गया है, जिसमें से 10 मरीज जिले के रहने वाले हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि आज 1136 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News