लुधियाना में जारी है कोरोना का कहर, 7 मरीजों की हुई मौत, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पाजीटिव

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 05:57 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : कोरोना का कहर निरंतर जारी है। आज जिले में 1170 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि इनमें 7 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार इनमें 1048 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि 122 दूसरे जिलों में राज्यों से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि जिन 7 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 5 जिले के रहने वाले थे जबकि एक मरीज मोगा तथा एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। जिले में 40 मरीजों की संख्या 101374 हो गई है। इनमें से 2158 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के मरीजों की संख्या 13309 हो गई है। दिन में 1081 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि आज 65 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। 279 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 22 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 8563 हो गई है, इनमें से 8336 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News