सिविल अस्पताल की छत पर अर्धनग्न हालत में महिला की मैडीकल रिपोर्ट आई सामने

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 01:42 PM (IST)

लुधियाना (राज): सिविल अस्पताल की छत पर अर्धनगन हालत में मिली महिला की मेडीकल रिपोर्ट आ गई है। उसकी मेडीकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, दूसरी तरफ महिला के वारिसों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अभी तक उसकी हालत भी ठीक नहीं है, इसलिए सिविल अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है।

उधर, स्टाफ की लापरवाही के मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट पब्लिकली नहीं की गई है। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि डाक्टरों ने अपने स्टाफ को क्लीन चिट दे दी है। एएसआई बलविंदर सिंह का कहना है कि महिला की रिपोर्ट के मुताबिक कोई रेप नहीं हुआ है। महिला की तबीयत खराब थी और वह कुछ दिमागी परेशान भी है, इसलिए वह खुद ही छत पर गई थी। रेप जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, जिस युवक का नाम महिला ले रही थी। उसका कुछ पता नहीं चला है और न ही महिला के किसी परिवार वाले का पता चल पाया है।

सिविल अस्प्ताल की डॉक्टर रूचि सिंगला का कहना है कि शुरूआती जांच में भी महिला के साथ किसी तरह का रेप होया नहीं लग रहा था। मेडीकल करवाया गया था, इसकी रिपोर्ट जांच अधिकारी के पास ही आती है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक महिला को साहनेवाल सिविल अस्पताल से लुधियाना सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। मगर रात के स्टाफ में महिला को एडमिट नहीं किया था। इसलिए महिला बाहर लॉबी में ही बैठी रही। इसके बाद दूसरे दिन महिला एमरजैंसी के छत पर पड़ी मिली थी। जोकि अर्धनगन थी। इसलिए पहली बार में रेप की आशंका जताई जा रही थी। इसलिए पुलिस ने उसका मेडीकल करवाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News