Ludhiana : GALADA का महानगर में बड़ा Action, 5 अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 08:54 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : मुख्य प्रशासक ग्लाडा संदीप ऋषि द्वारा अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए कहा गया कि अवैध और बिना योजना के की गई निर्माणों को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों में सस्ते प्लॉट बेचने की आड़ में कानूनी मान्यता और सरकारी नियमों को दरकिनार करके भोले-भाले निवासियों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है।

ग्लाडा की तरफ से आज महानगर में 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आज लुधियाना के गांव महमूदपुरा, माणकवाल और गिल में अवैध कॉलोनियों की सड़कों, चारदीवारियों, रास्तों, स्ट्रीट लाइट्स, सीवरेज के मैनहोल और अन्य अवैध निर्माणों और ढाँचों को ध्वस्त किया गया। ये अवैध कॉलोनियाँ गांव महमूदपुरा, माणकवाल और गिल में स्थित थीं। जब डेवलपर्स को नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण का काम बंद नहीं किया, तब एक विशेष टीम द्वारा कार्रवाई शुरू की गई, जो बिना विरोध सफल रही। शुरुआती चरण में अवैध कॉलोनियों की रोकथाम के लिए ग्लाडा आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियानों की योजना बना रहा है।

ग्लाडा के मुख्य प्रशासक ने आम लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में संपत्ति/प्लॉट/इमारतें न खरीदें क्योंकि ग्लाडा कोई भी सुविधा जैसे कि जल आपूर्ति, सीवरेज, बिजली कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट्स आदि प्रदान नहीं करेगा। उनके द्वारा स्वीकृत नक्शे ग्लाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें संभावित खरीदारों द्वारा कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले जाँचा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News