लुधियाना कांड: पेड़ के पत्तों की तरह गिर रहे थे लोग..पुलिस कर्मियों ने बयां किया रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 10:46 AM (IST)

लुधियाना(राज): गैस रिसाव कांड में सबसे पहले पी.सी.आर. टैंगों गाड़ी नंबर 42 का दस्ता पहुंचा था। जोकि बीच बचाव में खुद भी बेहोश होने लग गए थे। लेकिन, किसी तरह उन्होने खुद को संभाला और घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उन्हे अस्पताल भी पहुंचाया। अब खुद ठीक होकर दोनों पुलिस मुलाजिम फिर डयूटी पर आ गए है। उन्होने डयूटी पर आकर हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर बयां किया।

PunjabKesari

उनका कहना था कि उनके आंखों के सामने ही दस मिनट में 11 लोगों अपनी चपेट में ले लिया। जो भी वहां बीच बचाव में आता वह पेड़ के पत्तों की तरह नीचे गिरता जा रहा था। उन्होने कुछ अच्छे कर्म किए थे। जोकि इतने बड़े हादसे में बच गए है।  दरअसल, घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे पी.सी.आर. ए.एस.आई. सावन कुमार और ए.एस.आई. कमलजीत सिंह पहुंचे थे। उन्होने बताया कि करीब सात बजे उनहे कंट्रोल रूप से वायरलैस के जरिए मैसेज मिला था कि ग्यासपुरा के सुआ रोड़ पर गोयल कोल्ड्रिंक स्टोर पर गैस लीक हादसा हुआ है। वह दोनों गाड़ी में कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

PunjabKesari

एएसआई सावन का कहना है कि जब वह पहुंचे तो दुकान के बाहर आठ लोग गिरे पड़े थे। मगर आसपास अजीब सी गंदी बदबू फैली हुई थी। उन्होने तुरंत पहुंचा कर लोगों को उठाने का प्रयास किया, ताकि उन्हे अपनी गाड़ी में डाल कर अस्पताल पहुंचाया जा सके। मगर इस दौरान उसे भी गैस चढऩी शुरू हो गई और वह खुद नीचे गिर पड़ा। इस दौरान उसका साथी कमलजीत दुकान के अंदर की जांच करने के लिए गया था। सावन के मुताबिक वह किसी तरह हिम्मत कर उठा और रूमाल निकाल कर उससे अपना मंह और नाक को ढका और कुछ दूर चला गया। उसने अपने साथी को भी बुला लिया, क्योंकि, उसकी हालत भी खराब होने लगी थी। फिर वह आरती क्लीनिक की तरफ गए। जहां अंदर डॉक्टर दंपति गिरा पड़ा था। उसने फिर भी उनका गेट खोलने का प्रयास किया था।
ludhiana gas leak
मगर इस बीच वह खुद बेसुध होकर गिर पड़ा था। इस बीच डॉक्टर दंपति के तीनों बच्चे ऊपर से नीचे बाहर आए तो एक-एक कर तीनों भी नीचे गिर पड़े थे। ऐसे ही अन्य कोई भी लोग आता तो वह बेहोश होकर गिर रहा था। उन्हे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है? इस बीच इलाके के कुछ युवक आए जोकि उसे और उसके साथ कमलजीत को घटनास्थल से दूर ले गए थे। लोगों ने उन्हे पानी वगैरा पिलाया और उन्हे अस्पताल ले गए। सावन का कहना है कि गैस चढऩे से उसका पेट भी करीब पांच से छह इंच तक फूल गया था। उसका ब्लड पै्रशर भी काफी हाई हो गया था। इसके साथ ही उसके साथी कमलजीत का बी.पी. भी काफी बढ़ गया था। उसकी हालत भी काफी खराब हो गई थी। वह दोनों करीब चार घंटे बाद नार्मल हुए। वहीं, एएसआई कमलजीत ने बताया कि वह गोयल करियाना स्टोर के छत तक गया था। जहां उसे कोई नहीं मिला था। हालत बिगडऩे के बाद वह बाहर आया था। मगर इस हादसे में वह दोनों बाल-बाल बच गए और वापिस ड्यूटी पर आ गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News