नगर निगम चुनाव : Ludhiana में वोटिंग हुई संपन्न
punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2024 - 04:52 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में आज नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम को नतीजे आएंगे। लुधियाना में सुबह से अमन-शांति से वोटिंग हो रही है और लोग अपने बूथों पर जाकर मतदान कर रहे हैं। लुधियाना में कुल 95 वार्ड हैं और जिला प्रशासन की ओर से कुल 1227 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Live Update-
नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग संपन्न हो गई है और नतीजे आने शुरू हो गए हैं।
लुधियाना में दोपहर 3 बजे तक 38.8 % हुई वोटिंग
85 वर्षीय महिला हरजीत कौर व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए पहुंची
दोपहर 1 बजे तक लुधियाना में 29.87 % हुई वोटिंग
लुधियाना (विक्की)- वार्ड 82 के 123 नंबर बूथ पर वोटिंग पिछले डेढ़ घंटे से बंद। मशीन खराब होने के कारण नहीं हो रही वोटिंग। मौके पर लोग परेशान।
नगर निगम लुधियाना में सुबह 11 बजे तक 16.8 % वोटिंग हुई है। इसके साथ ही लुधियाना की परिषदों में 11 बजे तक 25.2% मतदान हुआ है।
मुल्लांपुर दाखा में कांग्रेस और अकाली वर्कर आमने-सामने। हाथापाई तक पहुंची बात। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत करवाया माहौल।
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने किया मतदान।
डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल ने ADC अमरजीत बैंस के साथ विभिन्न पोलिंग बूथों का किया दौरा।
लुधियाना में सुबह 9 बजे तक 5.4% वोटिंग।
पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे विधायक अशोक पप्पी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here