Ludhiana: गोली मारकर महिला की ह/त्या मामले में नया मोड़! हैरानीजनक खुलासा
punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 06:47 PM (IST)
लुधियाना (काम्बोज): लुधियाना में गोली मारकर महिला की हत्या मामले में हैरानीजनक खुलासा हुआ है। GTB नगर में दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, महिला पर हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का दामाद ही था। आरोपी का नाम विक्रम बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आज जब GTB नगर में महिला की हत्या की घटना सामने आई तो आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें 2 युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे और उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। जब CCTV कैमरे की फुटेज परिवार की लड़की को दिखाई गई तो उसने आरोपी को पहचान लिया और कहा कि यह घर का दामाद विक्रम है।
दूसरी तरफ, मामले की जानकारी मिलते ही ADCP जशनदीप सिंह गिल, ACP इंदरजीत सिंह बोपाराय, SHO बलविंदर कौर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान पूनम पांडे के तौर पर हुई है। SHO बलविंदर कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूनम पांडे नाम की महिला को गोली मार दी गई है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका की बेटी का अपने पति से झगड़ा चल रहा था और वह करीब 15 दिनों से अपने माता-पिता के घर रह रही थी। यह भी हो सकता है कि यह हमला मृतका के दामाद ने किया हो, लेकिन इस बारे में अभी ऑफिशियली कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि हमले के बाद मृतका की बेटी अभी भी सदमे में है और उससे बात नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि, आज दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 युवक आए और एक घर के अंदर भी गया था उसके बाद उसने 2 फायर किए। इस दौरान महिला की बेटी बाल-बाल बच गई लेकिन महिला के सिर में गोली लगने से वह गंभीर घायल गई, जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

