लुधियाना के रैन बसेरे की बदहाल हालत, जरूरतमंदों को नहीं मिल रही राहत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 02:22 PM (IST)

लुधियाना (राकेश मोदगिल): लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित छोटी हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में बने रैन बसेरे की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए बनाए गए इस रैन बसेरे में उन्हें राहत मिलने की बजाय रोजाना नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां साफ-सफाई का बुरा हाल है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे रहने वालों को बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि भीषण गर्मी के बावजूद कमरों में न तो पंखों की व्यवस्था है और न ही कूलर लगाए गए हैं, जिससे लोगों का रहना बेहद मुश्किल हो गया है।

वहीं दूसरी ओर, रैन बसेरे के केयरटेकर खुद कूलर और पंखों की सुविधा में आराम करते नजर आ रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुलती है और जिम्मेदारों की संवेदनहीनता साफ झलकती है। नगर निगम की लापरवाही इस पूरे मामले में स्पष्ट दिखाई दे रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन ने इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंद रखी हैं। सवाल यह उठता है कि जब जरूरतमंदों के लिए बनाई गई सुविधाएं ही उनके लिए परेशानी का कारण बन जाएं, तो जिम्मेदारी किसकी है?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News