लुधियाना में स्कूल के पास दिनदहाड़े वारदात, गर्दन पर हथियार रख युवक से मोबाइल व पर्स छीना

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 12:14 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ घूम रहे झपटमारों और लुटेरों ने अब स्कूली छात्रों और उनके परिजनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक अपनी भतीजी को छुट्टी के बाद लेने पहुंचे एक बाइक सवार युवक को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। लुटेरों ने युवक की गर्दन पर तेजधार दातर अड़ाकर उसका कीमती 'वनप्लस' मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया और सरेराह फरार हो गए। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में अमन कुमार ने बताया कि 30 वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी भतीजी को स्कूल की छुट्टी होने पर लेने गया था।। जैसे ही वह सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक पहुंचा, तभी अचानक तीन अज्ञात युवक वहां आ धमके। तीनों आरोपियों ने रास्ता रोकते हुए मुद्दई की मोटरसाइकिल को चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता या शोर मचाता, एक लुटेरे ने अपने पास छिपाकर रखा लोहे का तेजधार दातर निकाला और सीधे उसकी गर्दन पर रख दिया।आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बिल्कुल चुप रहने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने जबरन उसकी जेब से उसका महंगा मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News