VIP मूवमेंट को लेकर लुधियाना में जमकर हंगामा, DC ने शो-कॉज नोटिस किया जारी

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 04:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लुधियाना की दुगरी मार्केट में बुजुर्ग द्वारा जमकर हंगामा किया गया। जानकारी के अनुसार यहां वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति और पुलिस कर्मियों के बीच हुई बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।  

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी के आगमन को लेकर दुगरी मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस तैनात की गई थी। इस दौरान दीपक गर्ग जो कि समाजसेवी संस्था से जुड़े हैं अपनी पोती के साथ यहां पहुंचे और उन्हें पुलिस ने आगे जाने नहीं दिया गया। दीपक गर्ग का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कहा कि डी.सी. साहिब के जाने के बाद ही किसी और को आगे जाने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पैर में रॉड लगी है जिस कारण वह पैदल नहीं चल सकते। उन्होंने सवाल उठाते कहा कि जनता को ऐसे परेशाम करना गलत है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर डी.सी. हिमांशु जैन ने साफ किया कि वह मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही कहा कि आम जनता और किसी भी सीनियर सिटीजन को ऐसे रोकना गलत है। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News