लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान, मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 01:24 PM (IST)
लुधियाना(अनिल): केंद्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एक्वायर की गई जमीनों का किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में आज किसान यूनियन डकोदा ने नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया।
रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान यूनियन के प्रधान जगरूप सिंह हसनपुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भारतमाला नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अंदर जिन किसानों की जमीनों को सरकार द्वारा एक्वायर किया गया है उन किसानों को आज तक जमीनों का मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से किसान विभाग के दफ्तर में चक्कर काट रहे हैं कि उनको जमीनों का मुआवजा दे दिया जाए परंतु जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों को तंग परेशान करते हुए उनकी जमीनों का मुआवजा नहीं दे रहे हैं।
इसी के विरोध में आज किसान यूनियन ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों का मुआवजा नहीं दिया जाएगा तो यह धरना अनिश्चितकाल के लिए इस टोल प्लाजा पर लगा रहेगा। टोल प्लाजा पर धरना लगाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर एस.डी.एम. वेस्ट कुलदीप बावा किसानो की समस्या सुनने के लिए पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया गया कि आने वाले कुछ दिनों में जिन किसानों का मुआवजा नहीं मिला है, उनका मुआवजा दे दिया जाएगा। एस.डी.एम. के आश्वासन के बाद किसान यूनियन ने टोल प्लाजा से अपना धरना हटाया दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

