इंसाफ की मांग तेज: विक्रमजीत केस में गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 12:09 PM (IST)
लुधियाना (गणेश/सचिन): विक्रमजीत मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से न्याय की मांग करने के बावजूद उन्हें कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। इसी के चलते उन्होंने मजबूर होकर यह कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, उनकी भूख हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
भूख हड़ताल पर बैठे परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

