भारतीय सेना के जवान के साथ बड़ा हादसा
punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 09:20 AM (IST)

पटियाला(बलजिंदर): सेना का एक जवान समाना रोड पर भाखड़ा नहर में गिर गया। जवान का नाम नायक भूवनचंद्रा भट्ट है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है।इस संबंध में एस.एच.ओ. पसियाना अंकुरदीप सिंह ने कहा कि पहले डी.ओ.यू. रैजीमैंट के 5 जवान पास लेकर आर्मी एरिया से निकले थे और भाखड़ा नहर पर फोटो खिंचवा रहे थे।
इसी बीच नायक भूवनचंद्रा भट्ट अचानक पानी में गिर गए। पुलिस को सूचना मिली तो गोताखोरों को सूचना दी गई, जो भारतीय जवान की तलाश कर रहे हैं। अभी तक जवान का पता नहीं चल सका है।