तलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाके पर शराब के साथ 2 आरोपी काबू, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 03:38 PM (IST)

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, 2 विभिन्न नाकों के दौरान 42 बोतल शराब सहित 2 व्यक्तियों को काबू  किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शाह नहर पुल चंगड़वां पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति को हिमाचल की 24 बोतल संतरा मार्का देशी शराब के साथ काबू किया गया। 

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वरुण कुमार उर्फ काचा पुत्र रमेश कुमार निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर हाल निवासी मेन मार्केट तलवाड़ा के रूप में हुई है। तलवाड़ा पुलिस ने वरुण कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने आगे बताया कि ए.एस.आई. तिलक राज अपनी पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर 3 के पास गश्त पर थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र बलविंदर सिंह निवासी रजवाल हिमाचल प्रदेश से सस्ती शराब लाकर तलवाड़ा और आसपास के इलाकों में बेचता है।

सूचना मिली थी कि वह आज भी शराब लेकर गांव चंगड़वां से तलवाड़ा की ओर आ रहा है। ए.एस.आई. तिलक राज ने शाह नहर पुल पर नाकाबंदी कर गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हिमाचल की 18  बोतल 'नूरपुरी संतरा' बरामद हुई। तलवाड़ा पुलिस ने गुरविंदर सिंह के खिलाफ भी एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News