बड़ी वारदात :  LIC कर्मी का Murder, तेजधार हथियारों से हमला कर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 07:07 PM (IST)

मानसा : मानसा में आधी रात को एक व्यक्ति का कत्ल का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति को तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Breaking : शंभू बार्डर पर चल रहे धरने के बीच एक बड़ी तैयारी में पंजाब के किसान, किया यह ऐलान
 

जानकारी अनुसार गांव फूलोंवाला डोगरा में एक शख्स को उस समय मौत के घाट उतार दिया गया, जब वह रात को घर के बाहर सो रहा था। मृतक की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस बारे जानकारी देते मृतक के परिवारजनों का कहना है कि उनका बाकी परिवार घर के अंदर सो रहा था, जबकि लाभ सिंह घर के बाहर सोया हुआ था। लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो लाभ सिंह का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। लाभ सिंह एल.आई.सी. में कैशियर के पद पर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतक लाभ सिंह का शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में 17 साल की लड़की से Gangrape, लिफ्ट के बहाने लूटी इज्जत


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News