बड़ी वारदात: दिन-दिहाड़े लुटेरों ने महिला को उतारा मौ'त के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 06:52 PM (IST)

बरनाला (सिंधवानी, गोयल): दिन-दिहाड़े घनी आबादी में से 2 लुटेरों ने एक महिला का कत्ल कर दिया। घटना स्थानीय सेखा रोड गली नंबर 1 में दोपहर 1 बजे के करीब हुई। 2 लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं, उनके मुंह ढके हुए थे तथा वह जसवंत राय के घर दाखिल हुए। घर में उसकी पत्नी मंजू बाला अकेली थी, उसके कानों में सोने की बालियां पहनी हुई थीं।

लुटेरों ने उसके कानों में पहनी बालियां लूट लीं। महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो उक्त लुटेरों ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा गला घोंट कर उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लुटेरे 20 मिनट तक घर में दाखिल रहे तथा मौज से लूट की घटना को अंजाम देते रहे। लुटेरे थोड़ी दूर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी.डी. रमनीश चौधरी, डी.एस.पी. सतबीर सिंह भारी पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।

घटना संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. सतबीर सिंह ने बताया कि लुटेरे लूट की नीयत से ही घर में दाखिल हुए तथा महिला मंजू बाला का कत्ल कर दिया। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिंगर प्रिंट माहिर तथा डाग स्क्वायड घटनास्थल पर लाए गए हैं। फिंगर प्रिंट माहिरों ने फिंगर प्रिंट हासिल कर लिए हैं। डाग स्क्वायड की सहायता से भी कातिलों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उक्त कातिलों को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News