कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 04:07 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल/विकास): कर्ज के बोझ तले दबे गांव झनेड़ी के एक गरीब मजदूर के गत रात फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की गांव इकाई के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि गांव झनेडी के रामदासिया परिवार से संबंधित राज कुमार उर्फ राजू पुत्र सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी का काम कर अपने घर का गुजारा करता था। उसने गत रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता आज सुबह लगा। किसान नेता ने बताया कि शनिवार सुबह जैसे ही इस दुखद घटना के बारे में पता लगा तो मृतक के घर के आगे लोगों का भारी इकट्ठ हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के पर 4 लाख रुपए का कर्ज था और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। 

मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 6 वर्ष की लड़की और दो वर्ष का लड़का छोड़ गया है। इस समय सभी गांव वासियों और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की पूरी इकाई के नेताओं द्वारा सरकार से विनती की गई है कि मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और उसका सारा कर्ज माफ कर परिवार को मुआवजा दिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News