Ludhiana के इस इलाके में मच गया शोर, युवक के कांड ने दहलाए लोग

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 11:12 AM (IST)

लुधियाना (राज) : थाना हैबोवाल के इलाके में एक व्यक्ति ने खुद पर तेल डाल कर आग लगा ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

यह भी पढ़ेंः Ludhiana के कारोबारी से लूट, तेजधार हथियारों से हमला कर किया कांड

जानकारी के अनुसार व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद तुरंत आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था। इसलिए उसने खुद को आग लगा कर आत्महत्या की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News