पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम सैलून में चली ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 12:06 PM (IST)

जंडियाला गुरु : अमृतसर के जंडियाला गुरु से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां गोलियों से भून कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रवि निवासी जंडियाला गुरु के रुप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार शेखपुरा इलाके में ब्रैंड कट सैलून में कटिंग करवाने आए युवक की 2 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पता चला कि शूटर पहले से ही सैलून में बैठे हुए थे और जैसे ही उक्त युवक सैलून में घुसा, हमलावरों ने उसे गोली मार दी और भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक पर करीब 6 गोलियां चलाई। घटना के बाद रवि को तुरंत मौके पर मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा मामले जांच शुरु कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News