पंजाब में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 09:26 AM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का पुलिस ने साहिलप्रीत नामक युवक की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एनकाउंटर किया गया जिसमें 2 आरोपियों के टांगों में गोली लगी और दोनों घायल हो गए। फिलहाल, दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, एस.एस.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को साहिलप्रीत नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और कल रात पुलिस को इसी मामले में 2 अन्य आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन पर गोलियां चला दीं।

दोनों आरोपियों के टांगों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि घायल आरोपी संजय वर्मा भी इस हत्याकांड में शामिल है। मामले की जांच अभी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News