फिरोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से 6 किलो से अधिक हेरोइन और ड्रोन बरामद

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:30 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह के निर्देशों पर फिरोजपुर पुलिस ने नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की हुई है। इस मुहिम को तब बड़ी सफलता मिली जब एक किसान के खेत से हेरोइन के पैकेट और एक ड्रोन बरामद हुआ। जब पुलिस ने पैकेटों को चैक किया तो उसमें से 6 किलो 930 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रमुख भुपिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करती हुई गांव कोहाला पहुंची तो नंबरदार गुरजंट सिंह पुत्र ठाणा सिंह निवासी कोहाला ने बताया कि उसके खेतों में ड्रोन जैसी चीज गिरी हुई है। 

जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी उक्त स्थान पर पहुंची और खेत से एक ड्रोन सीई रोच मेड इन चाइना 26-02-001 नंबर 000003 जिसमें 6 पंखे लगे थे सहित हेरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि जब पैकेटों की चैकिंग की गई तो उसमें से 6 किलो 930 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस  इस बात का पता लगा रही हैं कि हेरोइन की सप्लाई किसने मंगवाई थी ताकि नशे के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News