पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह को लेकर मनीष तिवारी ने कही बड़ी बात

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़: हाईकमान की लाख कोशिशों के बावजूद भी पंजाब कांग्रेस में पैदा हुआ कलह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बच्चों के जैसे झगड़ रहे हैँ। पंजाब में डेली सोप बना रख दिया है। तिवारी ने बातों ही बातों में नवजोत सिद्धू की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर फिर सवाल उठाया।

यहां भी पढ़ें: बड़ी खबर: आगामी चुनावों को लेकर विरोधी दलों पर अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

तिवारी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में जो अराजकता चल रही है, वह आज तक उन्होंने नहीं देखी। कांग्रेस हाईकमान के कहने पर भी पंजाब में यह स्थिति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी एक-दूसरे के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह सब पिछले 5 महीनों से चलता आ रहा है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस को पूछा कि यह नहीं लगता कि पंजाब के लोग इस डेली सोप से परेशान हो गए होंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जो लोग इसका विरोध कर रहे थे, वही अब ऐसा करने लग गए हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच सिद्धू का धमाका, Tweet कर कही यह बात

तिवारी ने कहा कि समिति की नियुक्ति के फैसले में गंभीर चूक की गई है। साफ है कि वे नवजोत सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। 
उन्होंने यह भी पूछा कि उन मुद्दों का क्या हुआ जिनका विधायकों और अन्य नेताओं ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि बेअदबी, ड्रग्स, बिजली समझौते, रेत माफिया आदि मुद्दों पर कार्रवाई हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News