मणिपुर हिंसा में फंसे पंजाबियों को लेकर मान सरकार ने जताई चिंता, जारी किया यह नंबर

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 11:21 PM (IST)

चंडीगढ़ : मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां फंसे पंजाबियों को लेकर सी.एम. मान ने चिंता जताई है तथा वहां फंसे लोगों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। दरअसल इस संबंध में एक टवीट जारी करते हुए सी.एम. मान ने कहा है कि मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां कई पंजाबी भी फंस गए हैं, जिनमें से एक राहुल कुमार आज पंजाब सरकार की पहल से लौट रहा है। कोई भी पंजाबी छात्र, जो वहां फंसा हुआ है, वह इस मेल आईडी sahotramanjeet@gmail.com और इस नंबर 94179-36222 पर संपर्क कर सकता है। सरकार आपके साथ है। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा मणिपुर में फंसे पंजाबी छात्रों की मदद के लिए हर संभव प्रयास जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News