पंजाब में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस छोड़ने वाले 6वें पूर्व मंत्री बने मनप्रीत बादल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 07:55 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट दिन-ब-दिन लंबी हो रही है जिसमें बुधवार को मनप्रीत बादल का नाम भी शामिल हो गया है। वह 6वें पूर्व मंत्री हैं, जिन्होंने चुनाव हारने के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले सुन्दर शाम अरोड़ा, बलबीर सिद्धू, राज कुमार वेरका, राणा सोढ़ी, गुरप्रीत कांगड भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस प्रधान का नाम भी है लिस्ट में शामिल

पंजाब में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रधान रहे सुनील जाखड़ का नाम भी शामिल है जिनके द्वारा बाकी कांग्रेस नेताओं को भाजपा में ले जाने में अहम भूमिका निभाई गई है

यह पूर्व विधायक भी हो चुके हैं भाजपा में शामिल

जानकारी के अनुसार ये पूर्व विधायक अरविंद खन्ना,  केवल ढीललो,  हरजोत कमल, प्रेम मित्तल,  सरबजीत मक्कड़,  हरदेव सिंह लाडी, फतेहजंग बाजवा, जगदीप नकई, सरूप चंद सिंगला, अजायब सिंह भट्टी भी भाजपा में शामिल हो सकते है।

आम आदमी पार्टी द्वारा भी की गई है टिप्पणी

मनप्रीत बादल के भाजपा  में शामिल होने को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा भी टिप्पणी की गई है। इस संबंधी सोशल मीडिया पर पिछले समय के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं की फोटो शेयर की गई। इसके साथ लिखा गया है कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया है। इस तरह भाजपा की गंदी सियासत में भ्रष्ट कांग्रेसी शामिल हो गए हैं जिसे देखकर लगता है कि कांग्रेस मुक्त भारत से पहले कांग्रेस मुक्त पंजाब बन सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News