प्यार के जाल में फंसी विवाहिता! अमृतसर में शादीशुदा महिला से Rape
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 01:05 AM (IST)
अमृतसर (संजीव): विवाह का झांसा दे विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले हरदेव सिंह के विरुद्ध थाना अजनला की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि आरोपी हरदेव सिंह ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोपी ने उसे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले और वह उसके साथ विवाह करेगा। वह आरोपी की बातों में आ गई और उसने अपने पति से लिखित तलाक ले लिया। इसके बाद हरदेव सिंह उसके साथ विवाह करवाने से मुकर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

