सनसनीखेज खबर : शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता की गोली मारकर ह''त्या

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 11:17 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): थाना जंडियाला के गांव गहरी मंडी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें थाना जंडियाला की पुलिस ने गुरविंदर सिंह, अमरिंदर सिंह व राजविंदर कौर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

बलविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में उसने बताया कि उसकी भतीजी नविंदर कौर का विवाह 4 फरवरी 2026 में गुरविंदर सिंह के साथ हुआ था। विवाह में उन्होंने हैसियत से अधिक लेन-देन किया लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद उसकी भतीजी को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इसी कारण उसकी भतीजी की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि जहां लड़की के परिवार वालों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि नविन्द्र कौर ने आत्महत्या की है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद असली कारणों का पता चल पाएगा। जिस पिस्तौल से गोली मारी गई है, उसे रिकवर कर जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News