चीन के बॉर्डर से आई दुखदायी खबर, पंजाब के बेटे ने देश के लिए कुर्बान की जान (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 10:19 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : चीन के बार्डर से एक दुखदायी खबर आई है। ज़िला फतेहगढ़ साहिब स्थित गांव अराइयां के भारतीय सेना के जवान ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। सेना में बतौर हवलदार सेवा निभा रहे गुरजंट सिंह ने चीन की सरहद पर शहादत दे दी। गुरजंट सिंह 17 सालों से भारतीय सेना में सेवाएं निभा रहा था।

PunjabKesari

जब गुरजंट सिंह की शहादत की ख़बर गांव में पहुंची तो शोक की लहर छा गई। शहीद के पिता संतोख सिंह बवी पूर्व फ़ौजी ने बताया कि कुछ महीने पहले गुरजंट दीवाली की छुट्टी पर ही घर आया था। बताया जा रहा है कि हवलदार गुरजंट सिंह चीन की सरहद पर ड्यूटी कर रहा था और ऊंचाई पर ड्यूटी होने के कारण आक्सीजन की कमी के चलते उसे सांस की समस्या हो गई थी।

PunjabKesari

शहीद की मृतक देह 2 दिनों बाद गांव पहुंचेगी। इस मौके पर परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरप्रीत राजू खन्ना भी पहुंचे।शहीद गुरजंट सिंह के चाचा मास्टर अमरीक सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह देश को प्यार करने वाला था और आज वह देश के लिए शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरजंट सिंह की कमी तो पूरी नहीं होगी लेकिन उसकी शहादत पर सबको गर्व  रहेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News