जालंधर में गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 08:04 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के काला संघा रोड पर कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम से उठता घना धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना करीब शाम 4 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने खुद भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने वहां रखे अग्निशामक सिलेंडरों की मदद से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। कर्मचारियों के इस शुरुआती प्रयास से आग पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सका।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पानी के दो बड़े टैंकरों और एक छोटी गाड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया।

