मौसम विभाग का अलर्ट, पंजाब व हरियाणा में बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 06:48 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों में इस बार मौसम बार बार करवट लें रहा है। एक दो दिन तीखी धूप निकलने के बाद से जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगती है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगती है। एक बार फिर से पश्चिमी चक्रवात के 10 मार्च को सरगर्म होने से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 

मौसम विभाग की तरफ से मौसम के मिजाज संबधी रिलीज किए गए विशेष बुलेटिन में बताया गया है कि पंजाब के मानसा, बठिंडा, फाजिल्का व मुक्तसर आदि जबकि हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी आदि इलाकों में शाम व रात के समय बारिश दस्तक दे सकती है। जबकि 11 व 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से धूल भरी आंधी चलने के अलावा बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की अनुमान है। पंजाब की ओद्योगिक राजधानी लुधियाना की बात करे तों आज यहां पर अधिकतम तापमान का पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 95 फीसदी व शाम को 46 फीसदी रिकॉर्ड हुई। आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News