पंजाब में प्रवासी मजदूर की गोली मारकर ह''त्या, इलाके में दहशत
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 11:25 AM (IST)
गोराया (मुनीश): गोराया के पास घुडका गांव में उस समय दहशत फैल गई जब ब्लॉक समिति चुनाव लड़ने वाले एक जमींदार ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में डी.एस.पी. फिल्लौर भारत मसीह ने बताया कि 112 नंबर पर ट्रैक्टर वर्कशॉप के मालिक नितिन कुमार ने सूचना दी कि उनकी वर्कशॉप में 2 लोगों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक प्रवासी मजदूर पर एक जमींदार ने गोलियां चला दी , जिसके कारण प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि करीब तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो गोलियां प्रवासी मजदूर को सीधे लगीं और एक हवा में चली। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि प्रवासी मजदूर मनोज किसान जसप्रीत जस्सा के घर पर काम कर रहा था, जहां पैसों को लेकर विवाद हुआ और बात बढ़ गई। बताया जा रहा है कि काम करने पर आधी दिहाड़ी के 600 रुपए मांगने पर यह विवाद खड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान प्रवासी मजदूर सड़क से वर्कशॉप में घुस आया।
ट्रैक्टर वर्कशॉप के अंदर प्रवासी मजदूर मनोज ने लोहे की राड से जसप्रीत पर हमला करने की कोशिश की और जसप्रीत ने अपने लाइसैंसी रिवॉल्वर से उस पर गोली चलाई, जिससे दो गोलियां मनोज को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जसप्रीत जस्सा को हिरासत में ले लिया है और मनोज की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

