इन मंत्रियों पर गिरेगी गाज, CM मान ने उठाया यह कदम

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 09:21 AM (IST)

जालंधर(धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ विभागों की फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि भगवंत मान द्वारा आने वाले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर ठोस फैसले लिए जाने के आसार हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के पास कुछ पूर्व मंत्रियों के विभागों की फाइलें पहुंच चुकी हैं जिनका अध्ययन मुख्यमंत्री ने अपने निकटस्थ अधिकारियों की मदद से करना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री के नजदीकी नेताओं ने बताया कि कुछेक पूर्व मंत्रियों के विभागों की फाइलों का अध्ययन करने पर मुख्यमंत्री को काफी कुछ गड़बड़ घोटाला दिखाई दिया है जिसके बाद उन्होंने अपने निकटस्थ अधिकारियों को इन फाइलों का गहराई से अध्ययन करने के निर्देश दे दिए हैं। कुछ फाइलों में करोड़ों का हेरफेर बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले भी कुछ पूर्व मंत्रियों पर उंगलियां उठी थीं। 

भगवंत मान ने भी गत दिनों सार्वजनिक सभा में बयान दिया था कि कुछ पूर्व नेताओं पर आने वाले दिनों में सरकार द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। सरकार कुछ पूर्व मंत्रियों के नजदीकी रहे ठेकेदारों के ऊपर भी नजरें जमाए बैठी है ताकि उन्हें घेरे में लेकर भ्रष्टाचार के मामलों की पोल खोली जा सके। इसे लेकर कुछ राजनेताओं में खलबली मची हुई है। सरकार में दो विचार चल रहे हैं। पहले विचार के अनुसार सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर तुरंत एक्शन लेना चाहिए तथा दूसरा विचार यह है कि कार्पोरेशन चुनावों से पहले सरकार को भ्रष्टाचार की परतें सार्वजनिक रूप से खोलनी चाहिएं।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News