मामूली विवाद ने लिया विकराल रूप, दो गुटों के बीच चली गोलियां

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 06:40 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): अमृतसर के थाना गेट हकीमां अधीन आते इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों बीच झगड़ा हो गया। झगड़े दौरान दोनों गुटों बीच खूब पथराव हुआ और गोलियां भी चली। इसके बाद थाना गेट हकीमां की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया और एक गुट के नौजवानों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। इस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस आधिकारियों ने बताया कि दोनों गुटों बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पता लगा था कि लोहड़ी और पतंगबाजी को लेकर इन दोनों गुटों बीच झगड़ा हुआ और झगड़े दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आई है जिसके बाद मौके पर पुलिस ने गोली का खोल भी बरामद किया और कुछ नौजवानों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए नौजवान एक ही गुट के हैं। उपस्थित दूसरे गुट के लोगों को गिरफ्तार करना बाकी है। पुलिस का कहना है कि इन पर मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है 

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में इस समय मतदान का माहौल है और चुनाव संहिता चल रहा है जिसके चलते पुलिस की तरफ से लाइसेंसी हथियार जब्त किए हुए हैं लेकिन इसके चलते लगातार ही पंजाब में आए दिन ही गोली चलने की घटनाएं सामने आ रही जो कि पुलिस प्रशासन और प्रश्न निशान खड़ा करती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News