4 साल से चिट्टे के इंजेक्शन लगा रही लड़की, हालत जान कांप उठेगी रूह

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 10:32 AM (IST)

बठिंडा : चिट्टे के इंजेक्शन लगाने के कारण एक लड़की की एक बाजू व एक टांग बुरी तरह गल गई। गत रात स्थानिय माल के गोदाम में लड़की के गिरने की सूचना पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य मौके पर पहुंचे। लड़की की एक बाजू व टांग काफी गल चुकी थी व उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लोगों ने बताया कि कुछ लोग उक्त लड़की को माल गोदाम रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें : Weather: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर, IMD ने जारी की चेतावनी

लड़की के घाव में कीड़े पड़े हुए थे। उक्त लड़की ने बताया वह पिछले 3-4 साल से चिट्टे का प्रयोग कर रही है और चिट्टे के इंजेक्शन लगाती है। उसने बताया कि वह कोटकपूरा की रहने वाली है व बठिंडा में काफी समय से रहती है। कुछ युवकों ने उसका शोषण किया व बाद में उसे यहां फैंक गए। 

यह भी पढ़ें : Loksabha Election के मद्देनजर बैंकों को जारी हुए Order, पढ़ें पूरी खबर...

इसके बाद बठिंडा सिविल अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण बांसल से संपर्क किया। डॉ. अरुण बांसल ने माल गोदाम में आकर उसकी जांच की व दवाइयां दीं। लड़की की सहायता करने वालों का कहना है कि वह पीड़िता को किसी तरह की भी समस्या नहीं आने देंगे। वह अपनी बेटियों की तरह उसका उपचार करवाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News