Faridkot Modern Jail में फिर बरामद हुए मोबाइल फोन, 6 हवालातियों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:52 PM (IST)

फरीदकोट : पंजाब की जेलों में मोबाइल फोन व अन्य अवैध सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच फरीदकोट की मॉडर्न जेल में एक फिर हवालातियों से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन ने एक विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन बरामद करते हुए 6 के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक भिवम तेज सिंगला ने पुलिस को शिकायत भेज कर बताया कि समय-समय पर बैरक की चैकिंग होती रहती है। इस बीच गत रात (सोमवार) को तलाशी के दौरान हवालाती सतनाम सिंह निवासी मोगा, लखविंदर सिंह निवासी मोगा, गुरजंट सिंह निवासी फिरोजपुर, सुखजीत सिंह निवासी बरनाला, गौरव उर्फ गोरा निवासी फिरोजपुर, कर्मवीर सिंह निवासी फरीदकोट से 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज व जांच अधिकारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उनसे पूछताछ की जा जाएगी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि, आखिर जेल के अंजर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे। नामजद हवालातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News