तेज हवाओं से घर की छत पर गिरा Mobile टावर, नुकसान होने पर पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 03:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क- कल आई आंधी ने काफी राहत दी तो वहीं काफी लोगों का नुकसान भी हुआ है। अमृतसर मेन हाईवे के सामने चौगिट्टी इलाके से सटे मोहल्ला अवतार नगर गुरु नानक पुरा ईस्ट में बुधवार शाम आई तेज आंधी के कारण एक मोबाइल टावर बगल के घर की छत पर गिर गया।

PunjabKesari

बता दें कि टावर जिस घर पर गिरा था, उस घर का काफी सामान टूट गया है। इतना ही नहीं इस जगह पर और भी कई पुराने टावर हैं जिनकी आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है। अगर दोबारा तूफान आया तो और ज्यादा नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस टावर को क्षेत्र से बाहर लगाया जाए, नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने टावर कंपनी से घर को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News