इस दिवाली लोगों के जलने के मामले ज्यादा आए सामने, PGI ने जारी किए आकंड़े
punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 03:28 PM (IST)

चंडीगढ़: पी.जी.आई में इस बार 2 सालों की तुलना में दिवाली के मौके पर आंखों में चोट लगने और जलने के मामले ज्यादा सामने आए हैं। इस बार दिवाली पर 24 घंटों में पी.जी.आई. में 28 मामले सामने आए, जबकि पिछले साल 2021 में 24 घंटों में 15 मरीज और 2020 में 48 घंटे में कुल 27 मामले सामने आए थे। पी.जी.आई. के एडवांस आई-सेंटर ने दिवाली के मद्देनजर हर बार की तरह 23 से 26 अक्टूबर तक डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी ताकि मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। यह सभी (28) मरीज दिवाली के दिन सुबह 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक आई-सेंटर में आए थे।
हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मरीजों को दूर-दूर से रेफर किया गया है। पी.जी.आई. पहुंचे कुल मरीजों में 25 पुरुष और 3 महिलाएं हैं, जबकि इनमें से 16 मरीज 15 साल के थे। सबसे छोटा मरीज 8 साल का था। सभी मरीजों में से 17 ट्राईसिटी के थे, जिनमें 11 चंडीगढ़ के, 6 पंचकूला और 6 मोहाली के थे। बाकी मरीजों में 3 पंजाब के, 5 हरियाणा के और 3 हिमाचल प्रदेश के हैं।
पटाखे देखते 14 हुए घायल
दिवाली के मौके पर 14 मरीज ऐसे भी थे जो पटाखों के करीब खड़े होने के कारण जले थे। इन मरीजों का इलाज पी.जी.आई. के एडवांस आई सेंटर में किया जा रहा है। कुल रोगियों में से 11 की आंखों पर गंभीर चोटें लगी थीं, जिन्हें आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता थी। इनमें से 9 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। इतना ही नहीं 17 मरीजों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। आंख की चोट के साथ पी.जी.आई. के प्लास्टिक सर्जरी विभाग और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज पटाखा फटने के दौरान जले। इनमें से 3 के हाथ जल हुए थे। 4 में से 3 मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत अच्छी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here