चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिंधिया की प्रतिक्रिया के बाद सांसद अरोड़ा ने एयरलाइंस की ओर किया रुख
punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 05:56 PM (IST)

लुधियाना (जोशी): लुधियाना से `आप' सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने निजी एयरलाइंस विस्तारा, एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो और स्पाइसजेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओज़) को पत्र लिखकर चंडीगढ़ से यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार करने का अनुरोध किया है। अरोड़ा ने अपने पत्रों में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के चंडीगढ़ एयरपोर्ट को लेकर लिखे पत्र का भी जिक्र किया है।
अरोड़ा ने आज यहां जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पत्रों में चंडीगढ़ से यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों तक उड़ान संचालन का विस्तार करने पर विचार करने के लिए लिखा है। सभी एयरलाइनों के सीईओज़ को अलग-अलग पत्र लिखते हुए, अरोड़ा ने उल्लेख किया है कि पंजाब के यात्रियों की बढ़ती संख्या, जिन्हें वर्तमान में अपनी अतंर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए दिल्ली के आईजीआई के माध्यम से उड़ान भरनी पड़ती है। किसी भी वाहक के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है और उनका मानना है कि उनकी एयरलाइंस इस संभावित बाजार का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं।
इसके अलावा, उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अवगत कराया कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और पर्याप्त आबादी वाला एक जीवंत शहर है। यह व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है, राज्य भर से कई व्यापार और घूमने के शौक़ीन यात्रियों को आकर्षित करता है। वर्तमान में, पंजाब के यात्री जो यूके, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरना चाहते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पकड़ने के लिए दिल्ली की यात्रा करनी पड़ती है। इससे न केवल असुविधा होती है बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा का समय और खर्च भी बढ़ जाता है।
अरोड़ा ने सीईओज़ को यह कहते हुए लिखा कि उड्डयन मंत्री से प्राप्त पत्र के अनुसार, जिसमें कहा गया है कि, "इंडियन डेसिग्नेटेड कर्रिएर्स पारस्परिक रूप से सहमत क्षमता सीमा के अनुसार विदेशी देशों के साथ भारत द्वारा संपन्न द्विपक्षीय एयर सर्विसेज एग्रीमेंटस (एएसएज़) के दायरे में चंडीगढ़ सहित किसी भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से किसी भी विदेशी गंतव्यों के लिए संचालन करने के लिए स्वतंत्र हैं"।
सभी सीईओज़ से अनुरोध करते हुए, अरोड़ा ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वे चंडीगढ़ से उल्लिखित देशों के लिए उड़ानों के संचालन की व्यवहार्यता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करें और उन संभावित लाभों पर विचार करें जो उनकी एयरलाइंस और यात्रियों दोनों के लिए होंगें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरूआत निःसंदेह कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी और पंजाब के लोगों को अधिक सुविधा प्रदान करेगी। अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि सभी सीईओज़ उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे क्योंकि एयरलाइंस के अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में विस्तार की संभावना है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि उनके ठोस प्रयास अंततः निकट भविष्य में सफल सिद्ध होंगे।