गैंगस्टरों को हीरो हीरो के रूप में पेश करने पर भड़के सांसद रंधावा, उठाए गंभीर सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 10:52 PM (IST)

पंजाब डैस्क : कांग्रेस के लोकसभा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने समाज में गैंगस्टरों को महिमामंडित करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर कड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को हीरो के रूप में पेश करना समाज के लिए बेहद खतरनाक है और इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

रंधावा ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या अब वह रॉबिन हुड बनने जा रहा है, जो लोगों की शादियां करवा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है कि एक व्यक्ति जो जेल में बंद है, उसके नाम पर विवाह करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में अपराधियों की छवि को बढ़ावा देती हैं, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। रंधावा ने अपील की कि समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर इस तरह की प्रवृत्तियों पर रोक लगानी चाहिए, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News