कांग्रेस: विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए 24 फसलों पर MSP

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 12:43 PM (IST)

पंजाब: कांग्रेस ने MSP के लिए कानूनी गारंटी और कृषि मूल्य आयोग के लिए वैधानिक स्थिति पर पार्टी के घोषणापत्र के बारे में कृषि समुदाय को जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो कांग्रेस के अभियान समिति के सदस्य हैं, ने कहा कि 24 फसलों के लिए कानूनी एमएसपी विविधीकरण को प्रोत्साहित करेगा और तिलहन फसलों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की घोषणा की है, साथ ही आपदा से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए बीमा कवर की भी घोषणा की है।

किसानों पर कांग्रेस का घोषणापत्र गेम चेंजर है। ढिल्लों ने कहा, "यह पीली क्रांति की शुरूआत करेगा क्योंकि अन्य फसलों पर MSP से किसानों को विविधता लाने में मदद मिलेगी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News