Jalandhar में खुले आसमान के नीचे रंगीन रातें, मुजरा, शराब और....

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 02:21 PM (IST)

जालंधर : शहर में अब एक नया डांस बार खुल गया जहां शराब और शराब दोनों साथ में मिलते हैं। शहर के बीचों-बीच खुले डांस बार ने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां शराब, शबाब, हुक्का और मुजरे का पूरा इंतजाम किया गया है। रविवार देर रात जालंधर–होशियारपुर रोड फ्लाईओवर के पास स्थित एस.एच. गार्डन के ठेके के साथ बने अहाते में रोशनी, ढोलक की थाप और ऊंची आवाज में बजते पाकिस्तानी गानों के बीच माहौल पूरी तरह रंगीन दिखाई दिया।

जहां पर खुलेआम मुजरा हो रहा था और साथ ही शराब-हुक्का भी जोरों से चल रहा था। इस दौरान मुजरे के लिए खास तौर पर महंत बुलाए गए थे, जो रात को रंगीन बना रहे थे। यहां खास इंतजाम भी किए गए थे, जिन्होंने मौके पर आकर मस्ती को और बढ़ा दिया। सूत्रों के मुताबिक ये सारा माहौल रात के अंधेरे में बनाया जाता है। हैरानी की बात ये है कि इस सबकुछ के लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों का कहना है कि इस पूरे धंधे के पीछे पुलिस की मिलीभगत है। रात के अंधेरे में चलने वाले इस खेल में शामिल होने वालों को किसी भी तरह की रोकटोक का सामना नहीं करना पड़ता। हर शख्स को यहां शराब, हुक्का और अन्य सेवाएं आसानी से मिल जाती हैं।

जानकारों ने बताया कि कई युवक खासतौर पर यहां शबाब और मनोरंजन का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। धीरे-धीरे यह जगह शहर के बीचों-बीच खुलेआम चल रही गैरकानूनी गतिविधियों और माफिया-स्टाइल कारोबार का अड्डा बन चुकी है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर का दावा है कि रात 11 बजे के बाद शहर में कोई भी गतिविधि नहीं चलनी चाहिए, लेकिन जालंधर में हो रही इन रंगीन रातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News