मुंद्रा हेरोइन तस्करी मामला : मुख्य आरोपी पंजाब में पुलिस हिरासत से फरार
punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 10:38 AM (IST)
पंजाब डेस्क : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 2021 में जब्त 2,988 किलोग्राम हेरोइन के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले का मुख्य आरोपी जोबनजीत सिंह संधू निवासी तरनतारन गुजरात पुलिस की हिरासत से पंजाब में भाग गया है। इस मामले की पुष्टि गुजरात पुलिस द्वारा की गई है। इसे लेकर अमृतसर के जंडियाला गुरु थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कच्छ की भुज जेल से जोबनजीत सिंह को एक अन्य मामले में पेशी के लिए अमृतसर लाया गया था। पेशी के बाद जब वह आरोपी को वापिस ले जा रहे थे तो वह खाना खाने के लिए गांव बंडाला में ढाबे पर रुके थे। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं एस.एस.पी. अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि मुंद्रा पोर्ट पर साल 2021 में 2988 किलोग्राम वजन की हेरोइन के दो कंटेनरों को जब्त किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here