Jalandhar नगर निगम दफ्तर में जमकर हंगामा, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 02:52 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिछले 3 दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसे लेकर नगर निगम जालंधर के कमिश्नर कर्मचारियों के हक में आर्डर नहीं दे रहे। इसके चलते हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है। 

PunjabKesari

इस हड़ताल के चलते जालंधर में तीसरे दिन भी सफाई का काम नहीं किया जा रहा है। त्योहारों के दिनों में शहर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा और सफाई कर्मचारी व सीवरेजमैन धरने पर बैठे हैं।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News