नगर निगम ने आम कामों के लिए बंद की पब्लिक डीलिंग, अब शिकायत के लिए करें ये काम
punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 04:51 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए अब जालंधर नगर-निगम की तरफ से भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। अब नगर निगम की तरफ से भी पब्लिक डीलिंग को लेकर ख़ास निर्देश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी गई है कि बढ़ते संक्रमित मामलों के चलिते आम जनता के काम जैसे शिकायतें, दस्तखत और अन्य कार्यों के लिए अब दफ्तर आने की बजाय नगर निगम की इमेल आईडी पर ही इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने इसके लिए complaints.mcj@gmaiil.com आईडी भी जारी की गई है।
निगम की तरफ से साफ़ तौर पर कहा गया है कि अति आवश्यक काम के लिए ही दफ्तर आया जाएगा जिसका समय सुबह 9 बजे से शाम 1:30 बजे तक रखा गया है। इतना ही नहीं नगर निगम में एक ही एंट्री पॉइंट भी बनाया गया है जहां चेकिंग और सैनिटाइजिंग के बाद ही अंदर दाखिल होने की अनुमति है। नगर निगम की तरफ से शिकायतों के लिए फ़ोन नंबर 01812242587, 01812242588, 01812242411 भी जारी किया गया है। इसी के साथ नगर निगम ऑफिस में 50% कर्मचारियों को ही आने को कहा गया है।