3 दिन की बच्ची को मां ने जमीन में दफनाया, दिल को झंकझोर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 09:42 AM (IST)

नयागांव( मुनीष जोशी): नयागांव में एक मां ने अपनी 3 दिन की बच्ची को जिंदा दफना दिया। इस बारे में पता चलने पर पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जमीन से निकलवाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। सोमवार को पी.जी.आई. में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लड़की की मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मां डिप्रैशन का शिकार बताई जा रही है। इस घटना से नया गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है।एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता राजकुमार की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, माता अनिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पटियाला की राव नदी से पुलिस ने निकाली बच्ची.

एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला के पति की ओर से इस बारे में शिकायत दी गई थी। मौके पर पहुंचकर आरोपी की निशानदेही पर लड़की को पटियाला की राव नदी एरिया में गड्ढे से निकाला गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार उस समय बच्ची की नब्ज चल रही थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को सैक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।

'जन्म के बाद से ही जादू टोना की बात कहती रहती थी पत्नी'

पिता के अनुसार कि जब से यह लड़की पैदा हुई थी तब से ही उसकी पत्नी के दिमाग में कुछ चल रहा था। वह बार-बार बोलती थी कि यह लड़की उसने पैदा नहीं की है। यह लड़की किसी जादू टोना की वजह से उसके गर्भ में आई थी। तभी से उसकी मां उसे अपने बच्चे की नजर से नहीं देखती थी। आरोपी का पति पेंटर का काम करता है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पहले से दो लड़के हैं। बड़ा लड़का 14 और छोटे की उम्र 5 साल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News