बड़ी वारदातः दिन-दिहाड़े व्यक्ति का बेरहमी से किया कत्ल, सिर पर किए कई वार

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 05:24 PM (IST)

जालंधर (वरुण): जालंधर में कत्ल जैसी वारदातें रोजाना बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में आज जालंधर के शिव विहार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां एक व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान हनीफ पुत्र जाफर मियां के रूप में हुई है, जोकि अपने रूम पार्टनर इरफान के साथ शिव विहार में रहता था। उसकी लाश उसके कमरे में खून से लथपथ मिली। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। मृतक के रूम पार्टनर इरफान ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह सुबह उसको चाय देकर काम पर चला गया था और जब 12 बजे के करीब वह घर आया तो उसने देखा कि हनीफ गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। 

PunjabKesari

सिर पर पाए गए चोटों के निशान
उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। मौके पर तुरंत लोगों द्वारा उसको पास में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक ऐलान कर दिया। थाना नंबर-7 के एस.एच.ओ. रमनदीप सिंह का कहना है कि इरफान के बयानों के आधार पर लाश को कब्जे में लेकर अगली जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News