ठेके के करिन्दे के कत्ल मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी ने आशिक के साथ मिल ऐसे रची थी खौफनाक साजिश

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 12:41 PM (IST)

समराला (गर्ग, बंगड़): तीन दिन पहले पूर्व विधायक के शराब के ठेके पर काम करते करिन्दे यादविंदर सिंह के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस कत्ल के लिए साजिश रचने वाली मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय डी.एस.पी. हरिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि यादविंदर सिंह चमकौर साहिब में शराब के ठेके पर काम करता था। उसका तीन दिन पहले रात के अंधेरे में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी अमनदीप कौर उर्फ संदीप ने ही कथित तौर पर इस कत्ल की सारी साजिश रची थी और अपने प्रेमी और उसके साथियों के हाथों पति का बहुत बेरहमी के साथ कत्ल करवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी संदीप की जालंधर के एक धार्मिक डेरे पर रायकोट (लुधियाना) निवासी अमनदीप सिंह उर्फ दीपा नाम के नौजवान के साथ जान-पहचान हुई थी और वहां से ही इनका मेल-मिलाप बढ़ गया। संदीप कौर ने कुछ दिन पहले ही दीपे को बताया कि उसका पति उसे परेशान व मारपीट करता है और वह उसका कोई पक्का हल कर दे।

इस कत्ल में शामिल अमनदीप सिंह दीपा (25) निवासी रायकोट ने वहां के ही निवासी दो और साथियों गगनदीप सिंह और लछमण सिंह को साथ लेकर कत्ल की रात रास्ते में घात लगा कर रुक गया। उधर मृतक की पत्नी संदीप बार-बार फोन कर अपने पति को घर बुला रही थी और थोड़े-थोड़े समय बाद फोन कर यह पूछती रही कि वह कहां पहुंच गया है। पल-पल की यह सारी जानकारी वह दीपा को फोन पर देती रही। जब यादविंदर सिंह रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल पर अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो इन तीनों व्यक्तियों ने बेसबॉल के साथ उस पर हमला कर दिया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी सहित तीनों ही नौजवानों को जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News